विकासनगर के ब्राइट एंजेल्स स्कूल का शानदार प्रदर्शन, इंटरमीडिएट के छात्रों ने रचा इतिहास

उत्तराखंड बोल रहा है हर खबर सच के संग

विकासनगर के ब्राइट एंजेल्स स्कूल का शानदार प्रदर्शन, इंटरमीडिएट के छात्रों ने रचा इतिहास
(उत्तराखंड बोल रहा है)
विकासनगर। 13 मई 2026 को घोषित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों में ब्राइट एंजेल्स स्कूल, जीवनगढ़ विकासनगर ने अभूतपूर्व सफलता हासिल करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल स्कूल बल्कि पूरे पछवादून क्षेत्र का नाम रोशन किया है।


इस वर्ष आर्ट्स वर्ग की छात्रा जिज्ञासा ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि ने पूरे विद्यालय परिवार को गौरवान्वित कर दिया। वहीं उनेजा खान ने भी 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया

और क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया।
विद्यालय के कुल 9 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर मेरिट में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि 21 छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर शानदार सफलता पाई। यह परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है।


परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में हर्ष और उत्साह का माहौल बन गया। निदेशक, प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकगणों ने सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की

कामना की।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की लगन, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है

। ब्राइट एंजेल्स स्कूल ने एक बार फिर उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देकर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान स्थापित की है और साबित किया है कि मेहनत और सही मार्गदर्शन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
विकासनगर का यह गौरवपूर्ण क्षण शिक्षा के क्षेत्र में नई प्रेरणा बनकर उभरा है।