अपराधियों पर शिकंजा कसती दून पुलिस

अपराधियों पर शिकंजा कसती दून पुलिस

वन विकास निगम के खाते से ₹14 लाख की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार

देहरादून, 05 सितंबर 2025। (उत्तराखंड बोल रहा है)
दून पुलिस ने वित्तीय अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वन विकास निगम देहरादून के खाते से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ₹14 लाख से अधिक की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

20 फरवरी 2025 को पीएनबी शाखा शिमला बाईपास रोड, पटेलनगर के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अनिल नेगी ने तहरीर दी थी कि अज्ञात अभियुक्त द्वारा कूटरचित दस्तावेज तैयार कर वन विकास निगम के खाते से गुड्डु कुमार नामक व्यक्ति के अन्य खाते में ₹14,03,596 स्थानांतरित कर लिए गए। इस पर कोतवाली पटेलनगर में मु0अ0सं0-83/2025 धारा 318(4)/336(3)/338/310(2) बनाम गुड्डु कुमार सिंह पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने विवेचना की तो घटना का मास्टरमाइंड मंयक भारद्वाज पुत्र संजय भारद्वाज निवासी मधुरदास शिव मंदिर, बेहट रोड, सहारनपुर (उम्र 27 वर्ष) सामने आया। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने मुखबिर तंत्र, मैनुअल पुलिसिंग और लगातार सुरागरसी करते हुए 04 सितंबर 2025 को उसे सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश किए जाने के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

जांच में सामने आया कि आरोपी मंयक भारद्वाज लोन एजेंट के रूप में काम करता है और अलग-अलग बैंकों से लोगों को लोन दिलाने का काम करता था। उसी ने वन विकास निगम का फर्जी लेटर तैयार कर खाते से धनराशि ट्रांसफर कराई थी।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

मंयक भारद्वाज पुत्र संजय भारद्वाज, निवासी मधुरदास शिव मंदिर, बेहट रोड, जिला सहारनपुर, उम्र 27 वर्ष।


पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक चन्द्रभान सिंह अधिकारी, कोतवाली पटेलनगर

उ0नि0 नवीन जुराल, एसआईएस शाखा पुलिस कार्यालय

अ0उ0नि0 सुभाष कुमार


एसओजी (देहात) टीम

का0 शीशपाल

का0 राहुल

का0 मनोज