लालढांग के पास हादसा: सेब से लदा वाहन खाई में गिरा, चालक समेत दो घायल
पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया पिकअप वाहन, दो लोग घायल
विकास नगर/कालसी, 15 सितम्बर।, (उत्तराखंड बोल रहा है)
थाना कालसी क्षेत्र के मयार खड के पास सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। रोहड़ू से सेब लेकर सहारनपुर की ओर जा रहा एक पिकअप वाहन (UP 11 DT 6026) पहाड़ी से अचानक गिरे पत्थरों की चपेट में आकर अनियंत्रित हो गया और करीब 30 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
सूचना मिलते ही कालसी थाना पुलिस फोर्स आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में सवार घायलों को बाहर निकाला। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से तत्काल उपचार के लिए सरकारी अस्पताल विकासनगर भेजा गया।

घायलों की पहचान इस प्रकार हुई—
वरुण पुत्र चंद्रपाल गुप्ता, निवासी मिर्जापुर, सहारनपुर (उम्र 34 वर्ष)।
सबरेज पुत्र शमीम, निवासी मिर्जापुर, सहारनपुर (उम्र 30 वर्ष)।
डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल सबरेज को हायर सेंटर रेफर कर दिया, जबकि वरुण का इलाज फिलहाल सरकारी अस्पताल विकासनगर में चल रहा है।
पुलिस के अनुसार समय रहते रेस्क्यू किए जाने से दोनों की जान बच गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग भी मौके पर जुटे और राहत-बचाव कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई।
