उत्तराखंड बोल रहा है हर खबर सच के संग
पर दून पुलिस का बड़ा एक्शन, अफीम की खेती करने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार
देहरादून।, चकराता (उत्तराखंड बोल रहा है)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” विजन को साकार करने की दिशा में दून पुलिस लगातार बड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना त्यूणी पुलिस ने अफीम की खेती करने वाले वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार त्यूणी क्षेत्र में पूर्व में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही थी, जिसे पुलिस ने नष्ट कर दिया था। इस मामले में आरोपी मेहर सिंह पुत्र स्व. सुखराम निवासी ग्राम सैंज, थाना त्यूणी के खिलाफ मु0अ0सं0-15/2025 धारा 08/18 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस कार्रवाई के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार ठिकाना बदल रहा था।
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र की मदद से आज 18 सितम्बर को दबिश देकर आरोपी को अटाल से ग्राम सैंज जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में
उ.नि. चन्द्रशेखर नौटियाल, थानाध्यक्ष चकराता
कांस्टेबल मुनेश रावत
कांस्टेबल यशपाल पंवार शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
