देहरादून की महिलाओं ने दी दिवाली को स्वदेशी स्वाद की खुशबू!

देहरादून की महिलाओं ने दी दिवाली को स्वदेशी स्वाद की खुशबू!

मोटे अनाज से बने हेल्दी गिफ्ट पैक से “लोकल को ग्लोबल” बनाने की अनोखी पहल

  देहरादून विकास नगर। (उत्तराखंड बोल रहा है) इस दिवाली बाजारों में चमक रहे हैं स्वाभिमान और स्वदेशी स्वाद के रंग!
स्वाभिमान महिला बेकरी समूह ने मोटे अनाज (मिलेट्स) से बने पौष्टिक उत्पादों को आकर्षक गिफ्ट पैक के रूप में तैयार कर इस त्यौहार को खास बना दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “वोकल फॉर लोकल” अभियान से प्रेरित यह पहल न सिर्फ स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दे रही है, बल्कि महिलाओं के आत्मनिर्भर भारत के सपने को भी साकार कर रही है।

समूह की प्रमुख कल्पना बिष्ट ने बताया कि “हमारे सभी उत्पाद बिना मिलावट और पूरी तरह देसी स्वाद वाले हैं। हर गिफ्ट पैक में मेहनत, स्वाभिमान और स्वास्थ्य का संदेश छिपा है। इस बार दिवाली पर अगर आप किसी को उपहार देना चाहें तो ये हेल्दी गिफ्ट पैक सबसे अलग और अर्थपूर्ण तोहफा साबित होंगे।”

महिलाओं द्वारा तैयार किए गए इन उत्पादों में मिलेट कुकीज़, झंगोरे का केक, रागी बिस्किट्स, और ज्वार स्नैक्स जैसे स्वादिष्ट आइटम शामिल हैं — जो स्वास्थ्य और परंपरा दोनों का संगम हैं।

इस पहल का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को बाजार में पहचान दिलाना और अधिक से अधिक महिलाओं को रोजगार से जोड़ना है।
स्वाभिमान महिला समूह की ये पहल आज “लोकल टू ग्लोबल” अभियान की सच्ची मिसाल बन गई है।

📞 ऑर्डर या जानकारी हेतु संपर्क करें: 7455068087

💚 “इस दिवाली अपनाएं स्वदेशी स्वाद, बढ़ाएं स्थानीय महिलाओं का आत्मविश्वास!”