सुबह-सुबह किसान बने डीएम सविन बंसल, खुद खेत में उतरे और की धान की कटाई

सुबह-सुबह किसान बने डीएम सविन बंसल, खुद खेत में उतरे और की धान की कटाई

देहरादून, अक्तूबर 2025 (उत्तराखंड बोल रहा है)। प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बीच आज जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल का एक अलग ही रूप देखने को मिला। शुक्रवार सुबह-सुबह डीएम खुद किसान बन गए और तहसील देहरादून के ग्राम आर्केडिया ग्रांट पहुंचकर धान की फसल की कटाई में हिस्सा लिया।

खेत में पहुंचते ही जिलाधिकारी ने दरांती उठाई और किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर धान की फसल काटी। इस दौरान खेत में मौजूद कृषकों ने भी जिलाधिकारी की सादगी और जमीनी जुड़ाव की सराहना की।

जानकारी के अनुसार, 43.30 वर्ग मीटर के प्लॉट से 17 किलो 500 ग्राम धान की उपज प्राप्त हुई। यह प्रयोग राजस्व उपनिरीक्षक द्वारा जी.सी.ई.एस. एवं सी.सी.ई. एग्री ऐप के माध्यम से संपादित किया गया और खेत से ही उत्पादन के आंकड़े भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड किए गए।

डीएम सविन बंसल ने कहा कि,

“फसल कटाई प्रयोग कृषि उत्पादन की सटीक गणना के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इन आंकड़ों के आधार पर फसलों की औसत उपज निर्धारित की जाती है, जो प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों को पारदर्शी और सटीक लाभ देने में मददगार साबित होती है।”


इस मौके पर कृषि विभाग के अधिकारी, राजस्व कर्मी और स्थानीय किसान उपस्थित रहे।

🌾 डीएम सविन बंसल की पहल से किसानों में उत्साह, खेत में प्रशासन और किसान के बीच दिखा एक मजबूत रिश्ता।