सर्विस रोड संकरी होने पर बिफरे मोर्चा अध्यक्ष, रघुनाथ सिंह नेगी अधिकारियों पर जताई कड़ी नाराजगी

सर्विस रोड संकरी होने पर बिफरे मोर्चा अध्यक्ष, रघुनाथ सिंह नेगी अधिकारियों पर जताई कड़ी नाराजगी

विकासनगर।(उत्तराखंड बोल रहा है) ग्राम मेंहूवाला–अंबाडी में निर्माणाधीन पुल के चलते सर्विस रोड के अत्यधिक संकरी हो जाने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। इसी को लेकर जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एवं जीएनवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पुल की बेढंगी अप्रोच और संकरी सर्विस रोड को देखकर नेगी ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि नहर किनारे बनी सर्विस रोड पहले काफी चौड़ी हुआ करती थी, लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते अब यह महज 7–8 फीट रह गई है, जिससे ग्रामीणों का पैदल व वाहन आवागमन बेहद कठिन हो गया है।


नेगी ने मौके से ही लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता (एचओडी) श्री शर्मा एवं अधिशासी अभियंता श्री तिवारी से दूरभाष पर वार्ता कर ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया और तत्काल समाधान की मांग की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के प्रति कड़ा आक्रोश भी व्यक्त किया। अधिकारियों ने शीघ्र समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
मोर्चा अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही सर्विस रोड को चौड़ा कर ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो जन संघर्ष मोर्चा विभागीय कार्यालय पहुंचकर आंदोलनात्मक “इलाज” करेगा।


निरीक्षण टीम में महासचिव आकाश पंवार, दिलबाग सिंह, हाजी असद, प्रवीण शर्मा पिन्नी, पूर्व प्रधान बलबीर सिंह, रमेश कंडवाल, के.सी. चंदेल, प्रमोद शर्मा, चौ. मामराज, देवी सिंह, जुल्फिकार अली, अनूप उपाध्याय, सुरेंद्र सिंह, ईश्वर लाल, कमल सिंह, शांति शर्मा, खजान सिंह, दिनेश गुप्ता, जयपाल सिंह, राजू, सुरेश कुमार, जाबिर, चरण सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।