प्रथम प्रयास में IAS बनी त्यूणी की बेटी आस्था चौहान, क्षेत्र में खुशी की लहर
(उत्तराखंड बोल रहा है)
देहरादून/त्यूणी। सीमांत क्षेत्र त्यूणी के ग्राम बृणाड़ की बेटी आस्था चौहान ने देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। आस्था चौहान का प्रथम प्रयास में ही भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में चयन होने से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
आस्था चौहान डॉ. नरेंद्र सिंह चौहान की सुपुत्री हैं। उनकी इस बड़ी उपलब्धि पर परिवार, गांव और क्षेत्र के लोगों में उत्साह है। ग्रामीणों का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्र से निकलकर देश की सर्वोच्च प्रशासनिक सेवा में चयन होना पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है।
आस्था की इस सफलता से यह साबित हो गया कि मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। सीमित संसाधनों के बावजूद आस्था ने कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।
आस्था चौहान की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और बुद्धिजीवियों ने उन्हें हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। लोगों का कहना है कि आस्था की सफलता से पहाड़ की बेटियों को आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिलेगी।
“उत्तराखंड बोल रहा है” परिवार की ओर से भी आस्था चौहान को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। 🎉
प्रथम प्रयास में IAS बनी त्यूणी की बेटी आस्था चौहान, क्षेत्र में खुशी की लहर
