हरबर्टपुर में सेंट्रल बैंक शाखा का नवीनीकरण, नए परिसर का भव्य शुभारंभ

हरबर्टपुर में सेंट्रल बैंक शाखा का नवीनीकरण, नए परिसर का भव्य शुभारंभ

विकासनगर। उतराखंड बोल रहा है
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की हरबर्टपुर शाखा के नवीनीकरण के बाद नए परिसर का शुभारंभ गुरुवार को उत्साह और हर्षोल्लास के बीच किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में कार्यक्रम गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी मौजूद रहे।

वहीं, नए परिसर का विधिवत उद्घाटन अंचल प्रमुख (दिल्ली) शीशराम तुंदवाल द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय प्रमुख (देहरादून) राम प्रमोद आनंद ने की।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि नेगी ने कहा कि वर्ष 2011 में स्थापित यह शाखा आज अपनी उत्कृष्ट बैंकिंग सेवाओं और सुदृढ़ प्रबंधन के बल पर एक अलग पहचान बना चुकी है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ते व्यावसायिक विस्तार और ग्राहकों के विश्वास ने बैंक को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है, जिसका परिणाम आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस नए परिसर के रूप में सामने आया है।
उन्होंने यह भी बताया कि हरबर्टपुर शाखा ग्रामीण क्षेत्र के किसानों, व्यापारियों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों को सहज ऋण सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ बेहतर बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में यह शाखा और अधिक उत्कृष्ट सेवाएं देकर नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।


इस मौके पर शाखा प्रबंधक शिवेंद्र सजवाण, मुख्य प्रबंधक अजय मेहता, पूर्व प्रबंधक राहुल पाल, उप प्रबंधक जयति बर्थवाल, ऋषिका श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, विजय राम शर्मा सहित समाजसेवी अतुल शर्मा, हाजी असद, प्रवीण शर्मा पिन्नी, शिवनारायण अग्रवाल, अतुल हांडा, मुकेश पसबोला, शिखा रावत और अर्चना सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।