विकास निकेतन पब्लिक स्कूल में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, रघुनाथ सिंह नेगी ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
(उत्तराखंड बोल रहा है)
विकासनगर। जीवनगढ़ स्थित विकास निकेतन पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने के अवसर पर एक भव्य एवं गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रघुनाथ सिंह नेगी, अध्यक्ष जन संघर्ष मोर्चा एवं पूर्व राज्य मंत्री, उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि रघुनाथ सिंह नेगी द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। दीप प्रज्वलन के साथ ही पूरे वातावरण में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर प्रयासरत रहने, उच्च लक्ष्य निर्धारित करने और समाज व राष्ट्र के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के डायरेक्टर विनयकांत नौटियाल एवं श्रीमती मोहिनी नौटियाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए छात्रों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है और शिक्षा के साथ संस्कारों को भी प्राथमिकता देता है।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य शैलेश नौटियाल, आर.पी. वर्मा, रामशरण पाल, प्रवीण शर्मा पिन्नी, हाजी असद सहित विद्यालय परिवार के शिक्षकगण, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

समारोह का समापन उत्साह, हर्षोल्लास और तालियों की गूंज के साथ हुआ।
