नाबालिग को दी जो गाड़ी, तो जेब पर पड़ेगी मार बड़ी भारी एस एस पी

उत्तराखंड बोल रहा है हर खबर सच के संग

चारधाम यात्रा एवं पर्यटन सीजन के मद्देनज़र मसूरी क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए देहरादून पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कोतवाली मसूरी क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई।
चेकिंग के दौरान लाइब्रेरी चौक पर एक Royal Enfield बुलेट (संख्या UP11 BZ 9156) अत्यधिक शोर करते हुए और पटाखे जैसी आवाज निकालते हुए पाई गई। वाहन को रोककर जांच की गई तो पाया गया कि उसे सहारनपुर निवासी 16 वर्षीय नाबालिग चला रहा था।
नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर संबंधित धाराओं में चालान करते हुए ₹40,000/- का जुर्माना लगाया गया तथा वाहन को सीज कर दिया गया। बाद में नाबालिग को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
🔎 अभियान के दौरान अन्य कार्रवाइयाँ
वाहनों पर अवैध काली फिल्म लगाकर चलने वालों के चालान कर मौके पर फिल्म हटवाई गई।
सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई।
वाहन चालकों को निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने के निर्देश।
📊 कुल कार्रवाई का विवरण (कोतवाली मसूरी)
🚗 1 वाहन सीज – ड्रिंक एंड ड्राइव
🎥 6 चालान – ब्लैक फिल्म (₹3000 नकद)
🚌 3 सवारी वाहन चालान – संयोजन शुल्क ₹3000
🚫 1 वाहन सीज – नाबालिग द्वारा वाहन चलाना
🏍 3 दोपहिया वाहन सीज – एमवी एक्ट
⚠ 13 चालान – यातायात नियम उल्लंघन (संयोजन शुल्क ₹8000)
🅿 76 चालान – नो पार्किंग एवं अन्य
📢 पुलिस की अपील
देहरादून पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, नाबालिगों को वाहन न चलाने दें और अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें, ताकि चारधाम यात्रा व पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके।
सुरक्षा में ही समझदारी है — नियम पालन करें, सुरक्षित रहें।