उत्तराखंड बोल रहा है हर खबर सच के संग
हरिद्वार। तीन दिन पहले कनखल से अपह्रत मासूम सहित दिल्ली से चोरी एक बालक को बरामद करते हुए पुलिस ने अंतरराज्यीय बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। दो दंपती एवं छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि कुछ अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि कनखल से तीन दिन पहले एक तीन साल की बच्ची का अपहरण कर लिया गया था। जिसकी खोजबीन में पुलिस और एसओजी की टीमों को लगाया गया था।
6 आरोपित गिरफ्तार
एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि गिरोह निसंतान अमीर दंपतियों को बच्चे बेचने का काम करता है। दिल्ली से चोरी मासूम को डेढ़ लाख रुपए में बदायूं में एक परिवार को बेचा गया था। जबकि हरिद्वार की बच्ची का सौदा राजस्थान में चल रहा था। डील फाइनल होनी बाकी थी। हरिद्वार पुलिस की टीम ने पहले दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से बच्चे को बरामद किया उसके बाद पूछताछ के आधार पर बदायूं से दूसरे मासूम को बरामद किया गया है। दिल्ली पुलिस की टीम हरिद्वार के लिए रवाना हो गई है।
