विकासनगर। बुधवार की शाम चौकी डाकपत्थर को सूचना प्राप्त हुई थी कि कटापत्थर के पास यमुना नदी में एक लड़का डूब गया है जिस सूचना पर चौकी प्रभारी मय चीता कर्म गणों के मौके पर पहुंचे तब तक डूबने वाले लड़के के परिजन उसको निकाल कर प्राथमिक उपचार हेतु सरकारी अस्पताल विकास नगर लेकर गए थे जहां पर उसकी हालत गंभीर देखते हुए लेहमन अस्पताल विकास नगर ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों द्वारा उक्त लड़के को मृत घोषित कर दिया गया परिजन द्वारा उक्त डूबने वाले लड़के का नाम समीर अहमद पुत्र शमशाद निवासी लक्ष्मीपुर रामपुर थाना सहसपुर देहरादून उम्र 18 वर्ष बताया गया व बताया कि उक्त लड़का 11वीं का छात्र था। वह अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए कटा पत्थर गया था जहां पर नहाते समय नदी में डूबने के कारण उक्त लड़के समीर अहमद की मृत्यु हो गई आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
यमुना नदी में डूबने से छात्र की मौत
