मिस्टर कूल के दम पर आज से 13 साल पहले भारत ने जीता था विश्व कप

India won the World Cup 13 years ago on the strength of Mr. Cool.

उत्तराखंड बोल रहा है हर खबर सच के संग

फाइनल में श्रीलंका को दी थी शिकस्त

इन दिनों हर किसी के सिर पर आईपीएल (IPL) का भूत सवार है। हर तरफ हर चौराहे पर इसी की चर्चा है। कोई आईपीएल देखने के लिए टीवी पर चिपका रहता है तो कोई अपनी ही टीम बनाकर मालामाल हो रहा है, लेकिन क्या आपको पता है कि आज से ठीक 13 साल पहले 2 अप्रैल 2011 को भारत ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप (ICC Cricket World Cup) का खिताब जीत कर विश्व कप में भारत का सूखा समाप्त कर दिया था।

भारत ने मिस्टर कूल कहे जाने वाले प्रसिद्ध भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के नेतृत्व में श्रीलंका की टीम को हरा देश के करोड़ों लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी थी।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने श्रीलंका को हराकर सालों बाद ट्राफी पर अपना कब्जा जमाया था। इस खेल का अंत धोनी ने विनिंग शॉट लगाते हुए छक्के के साथ किया था। इस मैच के बाद हर किसी की जुबान पर बस एक ही नाम था धोनी।

इस मैच का अंत तक रोमांच बना रहा था। इससे पहले इसी विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत ने रोमांचक मैच में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी।