उत्तराखंड बोल रहा है हर खबर सच के संग
प्रकृति के अद्भुत सौंदर्य से अच्छांदित यह रमणीय स्थल साहसिक खेलों के साथ प्रकृति प्रेमियों की मंन शांति की अनुभूति प्रदान करने वाली सौंदर्यपूर्ण बुग्याल हमेशा पर्यटकों के लिए ख़ास रही है, श्रावण मास में कावड यात्रा बेलक मार्ग से होते हुए भगवान् केदार बाबा के मन्दिर पहुंचते हैं। नाल्ड कठूड, गाजणा कठूड, थाती कठूड से लगे इस मखमली बुग्याल में देश विदेश के हजारों पर्यटक यहां पहुंचते हैं।
इसी बुग्याल को देश दुनिया तक पहुंचाने के उद्देश्य से ग्रामसभा स्याबा के लोगों द्वारा अपनी पौराणिक परंपरागत संस्कृति एवं भेष-भूषा के साथ समेश्वर देवता की देव डोली पांडव देवता के साथ ग्रामीण दूध दही मक्खन एवं मट्ठा की होली खेली गई।

वहीं समेश्वर देवता, पांच पांडव देवता, कैलापीर एवं नागराज देवता ने विधायक सुरेश चौहान को अपना आशीर्वाद दिया.
इस मौके पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि, मैं भी ग्रामीणों के साथ इस तीन दिवसीय यात्रा पर जौराई बुग्याल में रहा जहां की सुंदरता हमेशा की तरह मनमोहक है , मैं चार बार यहां पहले भी जा चुका हूं और इस वर्ष भी इस पवित्र भूमि पर जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मैं सभी स्याबा ग्रामवासियों को इस भव्य मेले की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं।
वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष नागेन्द्र चौहान ने कहा कि पर्यटन की असीम संभावनाएं हमारे जनपद में है और इन ऊंचे बुग्यालों में कम से कम एक रात्रि विश्राम करना मन को शांति देता है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष नागेन्द्र चौहान , पूर्व ब्लाक प्रमुख भट्टवाडी चन्दन पंवार , पूर्व ब्लाक प्रमुख बिनीता रावत ,जिला पर्यटन अधिकारी खुशहाल नेगी , प्रदेश पंचायत प्रकोष्ठ संयोजक जगमोहन रावत , प्रधान कोटियाल गांव सुरेन्द्र पंवार , पूर्व प्रधान पाही प्रीतम रावत, पूर्व प्रधान गोरशाली नवीन राणा, भूपेन्द्र रावत , रामलखन चौहान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
