आरोही ने सेल्फ स्टडी पर दिया जोर, 10वीं में हासिल किए 97.4 प्रतिशत अंक

विकासनगर| सेंटमेरी कॉन्वेंट स्कूल विकासनगर की 10वीं की छात्रा आरोही गुप्ता ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में तीसरा स्थान हासिल किया। आरोही का मानना है कि सफलता के लिए स्वाध्याय जरूरी है। उन्होंने सेल्फ स्टडी पर जोर देते हुए बताया कि विद्यालय में ​शिक्षक जो पढ़ाते हैं, उसका घर पर रिविजन जरूरी है। उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य इंजीनियर बनना है। वह आईआईटी की तैयारी करेंगी। आरोही ने ग​णित व अंग्रेजी 98, ​हिंदी 97, सामाजिक विज्ञान 95, विज्ञान 96 अंक हासिल किए। कंप्यूटर में 98 अंक प्राप्त किए। आरोही का कहना है कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी हैं। आरोही के पिता मनीष गुप्ता व्यवसायी और मां मेघा गुप्ता ​शि​क्षिका हैं। आरोही के दादा धनपत कुमार गुप्ता और दादी किरण गुप्ता ने उनकी इस उपलब्धी पर मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया।