कांग्रेस का आरोप, किराएदारों को फर्जी तरीके से बनाया गया वोटर

शहर कांग्रेस कमेटी विकासनगर के द्वारा शहर अध्यक्ष विकासनगर के नेतृत्व में मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए निर्वाचन आयोग से मांग की। कहा कि इसे अति शीघ्र ठीक किया जाए। शहर कांग्रेस ने आरोप लगाया एक महीना पहले लोकसभा चुनाव हुए हैं, अब जो मतदाता सूची नगर पालिका की बनी है, उसमें लगभग 2000 वोट का अंतर है, जो कि चुनाव को प्रभावित करने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि नोटरी से प्रमाणित 6 महीने पहले एग्रीमेंट पर ही मतदाता उसे देखकर वोट बनाने चाहिए थे, जबकि ऐसा नहीं किया गया। किराएदारी में फर्जी ढंग से दिखाकर लोगों के द्वारा वोट बनवाए गए हैं। इन्हें अति शीघ्र निरस्त किए जाएं। ज्ञापन सौंपने वालों में कांग्रेस के प्रदेश सचिव विकास शर्मा, पीसीसी सदस्य संजय जैन, शहर अध्यक्ष कितेश जायसवाल, पूर्व सभासद शम्मी प्रकाश, ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष अनुपम कपिल, हरबर्टपुर शहर अध्यक्ष आशीष पुंडीर, सेवा दल के अध्यक्ष भुवन पंत, पूर्व सभासद बलजीत आदि शामिल रहे।

—————-