#Crime: सोनीपत में भाई ने की बड़े भाई, भाभी और भतीजे की हत्या

#Crime: Brother murdered elder brother, sister-in-law and nephew in Sonipat

उत्तराखंड बोल रहा है हर खबर सच के संग

सोनीपत, हरियाणा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक भाई ने अपने बड़े भाई, भाभी और तीन माह के भतीजे की तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार सोनीपत कुंडली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बिंधरोली गांव में अमरदीप अपनी पत्नी मधु और बेटे शिवम के साथ रहता था। बुधवार की रात को उसके छोटे भाई मंदीप ने उन पर हमला कर दिया। जिससे तीनों की मौत हो गई। उधर, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया गया है।

एसीपी मुकेश जाखड़ ने बताया कि अब तक जांच में हत्या की वजह का पता नहीं चला है और घरवालों से पूछताछ की जा रही है।