#UttarakhandNews: पिता-भाई की हत्या के बाद फरार नाबालिक हरिद्वार से गिरफ्तार

Minor absconding after murder of father and brother arrested from Haridwar

उत्तराखंड बोल रहा है हर खबर सच के संग

#UttarakhandNews: जबलपुर मध्य प्रदेश में प्रेमी के साथ मिलकर पिता और छोटे भाई को मौत के घाट उतारने वाली आरोपी किशोरी को हरिद्वार से गिरफ्तार किया है।

हत्या के बाद आरोपी किशोरी अपने प्रेमी के साथ फरार होने के बाद हरिद्वार आ गई थी और यही रह रही थी।

 एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि 14-15 मार्च की रात जबलपुर मध्य प्रदेश के सिविल लाइन्स स्थित रेलवे की मिलेनियम कॉलोनी में जबलपुर रेल मंडल के हेड क्लर्क राजकुमार विश्वकर्मा और उनके 9 साल के बेटे तनिष्क की निर्मम तरीके से हत्या हुई थी। आरोप है कि दोनों की हत्या उनकी बेटी और उसके दोस्त मुकुल सिंह ने की थी।

मुकुल ने हेड क्लर्क राजकुमार के शव को पन्नी में बांधकर किचन में फेंक दिया था जबकि, तनिष्क के शव को कपड़े में बांधकर फ्रिज में बुरी तरह से ठूंस दिया था।

पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी हरिद्वार में है। जिसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका प्रेमी फरार हो गया। आरोपी नाबालिग को जबलपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।