Jharkhand: …फिर CM बनेंगे हेमंत सोरेने

…Hemant Soren will become CM again

उत्तराखंड बोल रहा है हर खबर सच के संग

झारखंड में एक बार फिर से सत्ता परिवर्तन की खबर है। जेल से बाहर आने के बाद हेमंत सोरेन (Hement Soren) एक बार फिर से झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। रांची में होने वाली सत्तारूढ़ विधायकों की बैठक में हेमंत सोरेन को एक बार फिर विधायक दल का नेता चुना जाना तय है।

 विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद चंपई सोरेन पद से त्यागपत्र देंगे और उसके बाद नए मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन शपथ लेंगे। उनके साथ मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भी शपथ लेंगे।