Weather Update: Delhi में सुबह-शाम बढ़ने लगी ठंड

December का महीना जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे ठंड भी बढ़ने लगी है। राष्ट्रीय राजधानी Delhi में भी सुबह और शाम के समय ठंड में इजाफा हो गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 10 दिसंबर से उत्तरी हिमालय से आने वाली सर्द हवाएं दिल्ली की ठिठुरन को बढ़ाएंगी। इस कड़ी में दिन और रात के पारे में भी कमी दर्ज होगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रह सकता है। उत्तरी दिशा से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण तेजी से तापमान लुढ़कने की संभावना है। इससे रात के साथ-साथ दिन भी सर्द होने लगेंगे।