IMA Passing out Parade: Indian Army को मिले 319 सैन्य अधिकारी

उत्तराखंड बोल रहा है हर खबर सच के संग

देहरादून में आज भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में पासिंग आउट परेड (Passing out Parade) सादगी के साथ संपन्न हो गई। Passing out Parade संपन्न होते ही 319 जेंटलमेंट कैडेट्स बतौर अफसर Indian Army का अंग बन गए। इसके साथ ही मित्र देशों को भी 68 जेंटलमैन कैडेट्स मिले। बतौर रिव्यूइंग अफसर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जेंटलमैन कैडेट्स की सलामी ली।

इन देशों को मिले कैडेट्स
Passing out Parade के साथ ही जहां भारत को 319 सैन्य अधिकारी मिले वहीं अफगानिस्तान, भूटान, श्रीलंका, नेपाल, मालद्वीव, म्यांमार, तंजानिया और तुर्कमेनिस्तान की सेना को 68 युवा सैन्य अधिकारी मिले।