सावन मास के अवसर पर देहरादून में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सहारनपुर चौक, देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने भोले बाबार से समस्त प्रदेशवाासियों की सुख-समृद्ध की कामना की।

सहारनपुर चौक से शुरू हुई यह यात्रा अग्रसेन चौक, एसएसपी मुख्यालय, तहसील चौक, घंटाघर, बिंदाल पुल, यमुना कालोनी, किशन नगर चौक होते हुए टपकेश्वर महादेव में पहुंच संपन्न होगी।

इस दौरान जगह-जगह शोभायात्रा का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। शोभायात्रा में लोक संस्कृति के विभिन्न रंग देखने को मिले।