कल से दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रहें हैं Vice President धनखड़

उत्तराखंड बोल रहा है हर खबर सच के संग

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 31 अगस्त और 01 सितंबर को दो दिवसीय दौरे पर देहरादून रहेंगे।

अपने इस दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। यहां पर वे वैज्ञानिकों से भेंट करने के साथ ही छात्रों से भी वार्ता करेंग्रे। इसके साथ ही उपराष्ट्रपति राष्ट्रीय इंडियन मिलेट्री कॉलेज देहरादून और एम्स ऋषिकेश का भी भ्रमण कर शिक्षकों, छात्रों और चिकित्सकों से भेंट करेंगे।