नगरपालिका परिषद विकासनगर के सभागार में विशाल बिरला राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पालिका के समस्त कर्मचारियो की मांग / समस्याओं पर विचार-विमर्श एंव नवनिर्वाचित शाखा विकासनगर की यूनियन का गठन किया। जिसमें पालिका कार्यालय कर्मचारियों एवं पर्यावरण मित्रों द्वारा सवसम्मति से निर्वरोध नवनीत गुप्ता को अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ शाखा विकासनगर का अध्यक्ष चुना गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष को राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष द्वारा कहा कि पालिका के समस्त कर्मचारियों की मांग एवं समस्याओ का समाधान / निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा।

बैठक मे अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ अनूपमा टांक राष्ट्रीय महामंत्री, चौधरी सुनील राजौर अध्यक्ष उत्तराखण्ड, बीना लुखेडा प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा, सोनू गहलोत प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, नानक चन्द वरिष्ठ कार्यकर्ता जिला हरिद्वार, आशीष राजौर प्रदेश प्रवक्ता युवा मोर्चा एवं पालिका कर्मचारी जगदीश लाल, विनोद डिमरी, सुनील कुमार, अनिल गुप्ता, स्मिता वर्मा, सुनील टांक, रविकान्त, सचिन जगमोहन, विनोद चौहान, धनु कुमार, सोनु, संजय श्रमती, बाला देवी, दीपा तथा सेवानिवृत्त कर्मचारी कमलराज, पर्यावरण मित्र नरेश कुमार मोनू कुमार सतीश कुमार रोहित अनुज अनिल व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।