“आप” ने Bike rally से भरी हुंकार

राजपुर में डिंपल और विकासनगर में प्रवीण बंसल के नेतृत्व में निकली Rally

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजपुर और विकासनगर में Bike rally निकाली। कार्यकर्ताओं ने राजपुर में विधानसभा प्रभारी डिंपल सिंह के नेतृत्व में
बाइक रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने बढ़ती बेरोजगारी, भू कानून, बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर धामी सरकार पर हल्ला बोला।

राजपुर रोड पर निकाली यह बाइक रैली प्रभारी डिंपल सिंह के शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखी जा रही है। शक्ति प्रदर्शन में ने प्रमुख विपक्षी दलों की बेचैनी बढ़ा दी है।

आप प्रभारी डिंपल सिंह ने कहा आज युवा हताश है। अपने भविष्य को लेकर बहुत चिंतित है। वर्तमान सरकार उनकी आकांक्षा पर खरी नहीं उतर रही है। भ्रष्टाचार और बेरोजगारी अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है।

इस मौके पर संगठन मंत्री सुनील घाघट, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा नितिन जोशी. प्रदेश महासचिव जय कश्यप. प्रदेश सचिव महिला (मोर्चा सीमा) कश्यप, महानगर उपाध्यक्ष व्यापार मंडल अभिषेक भूटानी, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अकाश गौड़, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा करण पाल, जिला सचिव अरुण मलिक. युवा नेता अंकित कुकरेजा. जिला उपाध्यक्ष (महिला मोर्चा) झरना माथुर मीडिया प्रभारी रोहित कुमार, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह विधानसभा उपाध्यक्ष चरण सिंह, बूथ अध्यक्षा संध्या चौटाला, प्रदेश उपाध्यक्ष एससी एसटी मोर्चा दीपक सेलवान, विधानसभा सचिव व्यापार मंडल सुनील यादव, बूथ अध्यक्ष अशोक सोनकर, बूथ अध्यक्ष अनिल सोनकर, श्याम घाघट आदि शामिल रहे।


जनहित के लिए युवाओं के साथ मिलकर करेंगे संघर्षः प्रवीण बंसल

AAP के कार्यकर्ताओं ने विकासनगर विधान सभा में विधान सभा प्रभारी प्रवीण बंसल के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली। प्रवीण बंसल ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के विरोध में रैली निकाली गई। युवाओं के साथ मिलकर इन मुद्दों पर जन संघर्ष किया जाएगा। रैली में दीपू राठौर, आसिफ, सचिन, शिवम बंसल, विधानसभा उपाध्यक्ष सलीम चांद, राहुल भट्ट, सुनीता तिवारी, कोमल, रविता, संतोषी, विक्की कश्यप, शिवम क्षेत्री, शिवम कुमार, वसीम, धर्मपाल, जमशेद अली, अमान आदि कार्यकर्ता शामिल हुए।