प्रदीप तोमर अध्यक्ष और युद्धवीर तोमर सचिव बने

खत फरटाड़ में न. मु. संघ की बैठक महिधर सिंह तोमर और केडी नौटियाल के निर्देशन में आयोजित की गई। जिसमें संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। मुंशी गांव निवासी आनंद सिंह तोमर को संयोजक और लोहारना निवासी प्रदीप तोमर को अध्यक्ष चुना गया। खाड़ी निवासी युद्धवीर सिंह तोमर सचिव लोहारना निवासी अंशुल तोमर कोषाध्यक्ष, धिरोही निवासी नंदू नौटियाल कीड़ाध्यक्ष, लक्सयार निवासी गंभीर सिंह सांस्कृतिक सचिव और लोहारी निवासी वीरेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया