जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री को नमन किया
विकासनगर। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर तिलक भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहर कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश सचिव विकास शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि इंदिरा गांधी का व्यक्तित्व साहस, वीरता, संघर्ष, करिश्माई, प्रतिभा से भरा था। वह एक कुशल प्रशासक व दूरदर्शी नेता किसी भी कार्य के लिए तुरंत निर्णय रखने वाली नेता थीं, उनके प्रधानमंत्री काल में देश ने बुलंदियों को छुआ। पूर्व जिला अध्यक्ष संजय किशोर ने कहा वह देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थी। उनके बताए हुए मार्ग पर हमें चलना चाहिए। उन्होंने पार्टी के लिए अपने प्राणों का बलिदान तक दिया। पीसीसी मेंबर संजय जैन ने कहा इंदिरा गांधी का व्यक्तित्व हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है। हमें उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलना चाहिए। अभिनव ठाकुर ब्लॉक अध्यक्ष, कितेश जयसवाल, शहर अध्यक्ष पूर्व सभासद शमी प्रकाश, जावेद खान, डाकपत्थर अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, प्रदेश सचिव प्रेम प्रकाश अग्रवाल जिला महामंत्री राजीव शर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर संयम जैन, अनस मुनीर, संदीप भटनागर,सदाकत अली, कौशल किशोर गौतम, शहर अध्यक्ष हरबर्टपुर आशीष पुंडीर, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष अनुपम कपिल आदि उपस्थित रहे।