नागालैंड में छह माह के लिए बढ़ा AFSPA कानून

नागालैंड में अफ़स्पा कानून को छह माह के लिए बढ़ा दिया गया है। बीते 4 दिसंबर को हुई फायरिंग के बाद विवादित कानून अफ़स्पा को हटाने की मांग जोर-शोर से उठी थी। फायरिंग की घटना में 14 नागरिकों और सेना के एक जवान की मौत हो गई थी। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग नगालैंड में सड़कों पर उतरे थे और अफ़स्पा को हटाने की मांग की थी।

20 दिसंबर को नगालैंड की विधानसभा ने सर्वसम्मति से अफ़स्पा को पूर्वोत्तर से विशेषकर नगालैंड से हटाने के संबंध में प्रस्ताव पास किया था।