Weather Forecast: अगले तीन दिन दिल्ली में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

उत्तराखंड बोल रहा है हर खबर सच के संग

राजधानी दिल्ली और एनसीआर में अगले तीन दिन ठंड में इजाफा हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक सर्द हवाओं के चलते अगले तीन दिनों के दौरान राजधानी दिल्ली में सर्दी बढ़ सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि राजधानी के न्यूनतम तापमान में कम से कम दो डिग्री की गिरावट आ सकती है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि शुक्रवार से हवा की दिशा बदलने के साथ मैदानी इलाकों में भी ठिठुरन का दौर शुरू होगा।