कार्मिकों ने की संगठन की सदस्यता ग्रहण

विकासनगर। उत्तराखण्ड ऊर्जा कामगार संगठन की एक बैठक का आयोजन केन्द्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष सोहन लाल शर्मा की अध्यक्षता में डाकपत्थर गेस्ट हाउस में किया गया। जिसमें आगामी सम्मेलन की रूप रेखा तैयार करने के साथ साथ यमुना वैली के अन्तर्गत कार्यरत कुछ कार्मिकों द्वारा संगठन की सदस्यता ग्रहण करने पर उनका स्वागत किया गया।

बैठक में शमिल हुए सदस्यो एवं पदाधिकारीयों द्वारा केन्द्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष सोहन लाल शर्मा जी को यमुना वैली के अंतर्गत खोदरी, छिबरो, ढालीपुर, ढकरानी, कुल्हाल, व्यासी, लखवाड, सिविल, डाकपत्थर बैराज, व्वासी डैम एवं कोटी डैम की निम्नलिखित समस्यों के सम्बन्ध में अवगत कराया गया –

1:- निगमीय कालोनी डाकपत्थर में अवैध अध्यासन को जल्द से जल्द समाप्त किया जाये।

2- सिविल विंग यूजेवीएन लिमिटेड, डाकपत्थर द्वारा निगमिय कार्मिकों के आवासों में सिविल कार्य नहीं कराया जा रहा है, न ही कूड़ा निस्तारण हेतु तोस कदम उठाये जा रहें है।

3- विद्युत टैरिफ की सुविधा सभी कार्मिकों को प्रदान की जाये।

4- उपनल कार्मिकों को चिकित्सा अवकाश की सुविधा प्रदान की जाये।

5- कार्मिकों के सीट रोटेशन किये जाये।

समस्त समस्याओं के सम्बन्ध में संगठन के द्वारा उचित प्रयास/कदम उठाये जाने हेतु निगम स्तर पर ऊर्जा कामगार संगठन के उच्च पदाधिकारियों द्वारा अपने स्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं।

साथ ही केन्द्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष श्री सोहन लाल शर्मा जी ने कार्मिको को अवगत कराया कि, ऊर्जा कामगार संगठन संयुक्त मोर्चे द्वारा कार्मिको के वेतन कम करवाये जाने के संबंध में माननीय न्यायालय द्वारा दिये गये फैसले को निगम स्तर पर लागू किये जाने हेतु निगम तथा शासन स्तर पर भी प्रयासरत है, जिससे कार्मिको को पूर्व में हो चूंकि वेतन हानि को समाप्त किये जा सके।

संगठन की सदस्यता ग्रहण करने वाले में राजेश कुमार चौहान, विनोद कुमार कश्यप, गुलाब सिंह, प्रेग सिंह ऐरी, तुनील कुमार, जितेन्द्र कश्यप, नर सिंह, तथा उक्त बैठक में निम्न सदस्य उपस्थित रहे। सीपी मठपाल, मनोनीरज मिश्रा, विजय सौरियाल, सरताज, शंकर सिंह, मुकुल द्विवेदी, मनीष बहुगुणा, विशाल गुप्ता, यतिन सिंह धीमान, सागर राघव, राहुल कुमार, प्रवीण कुमार, अरविन्द कुनार, सतेन्द्र नेगी, श्री शंकर सिंह, रेनू त्यागी, नईमा खातून, नूरजहां, आकाक्षा अग्रवाल, सुमित शर्मा आदि मौजूद रहे।