शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर की चर्चा

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए

विकासनगर। उत्तराखंड स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसियन/उत्तराखंड राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ विकासनगर की त्रैमासिक बैठक ब्लॉक अध्यक्ष मधु पटवाल की अध्यक्षता एवं ब्लॉक मंत्री कमल सुयाल के संचालन में आयोजित की गई। जिसका शुभारंभ मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर ईश वंदना से किया गया।
बैठक में विभिन्न प्रस्तावों पर विचार विमर्श किया गया

  1. नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
  2. समस्त नव निर्वाचित पदाधिकारियों के दायित्वों का निर्धारण किया गया।
  3. गत आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया
  4. समारोह विकासखंड स्तर पर आयोजित किया जाएगा।
  5. नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष रणवीर राय द्वारा विधिवत कार्यभार ग्रहण किया गया।
  6. NMOPS द्वारा आयोजित विभिन्न आंदोलनों में सक्रिय भागीदारी पर अपनी सहमति दी साथ ही nmops के अध्यक्ष संतोष गड़ोही को समर्थन पत्र सौंपा।
    7.समस्त सदस्य विकासखण्ड स्तर तथा जनपद स्तर की शिक्षकों कि समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि कार्यकारणी में निर्वाचित समस्त पदाधिकारी अपने अपने संकुल के पदेन प्रभारी भी होंगे और अपने अपने संकुल की समस्याओं का निस्तारण कार्यकारणी के अन्य सदस्यों के साथ समन्वय बना कर करेंगे।
    बैठक में जिला खेल समन्वयक लेखराज तोमर वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेश गुप्ता कोषाध्यक्ष रणवीर राय संयुक मंत्री रंजना नेगी उपाध्यक्ष विपिन धीमान, राजेश सैनी,बलबीर सिंह उप मंत्री ब्रह्मपाल शांति चौहान संगठन मंत्री बाली राम गुलाब सिंह नारायण दत्त जोशी नीलम गुलेरिया प्रचार मंत्री रिजवान हुसैन भूपेंद्र शेखर गुलाब सिंह दीप्ति माला मोनिका काला लेखाकार महेंद्र पाल nmops ब्लॉक कोषाध्यक्ष दिनेश आचार्य सत्यजीत चौहान सुरजीत सिंह प्रताप राणा नीरजा उपाध्याय संगीता नैथानी शिवानी उप्रेती रश्मि बग्वाल जयश्री बिष्ट कविता चौहान रश्मि वर्मा इत्यादि शामिल रहे। जिला मीडिया प्रभारी भूपेश पुरोहित ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को शासन स्तर तक पहुंचाया जाएगा।