Commonwealth: Shuttler Lakshya Sen का कमाल, जीता Gold

उत्तराखंड बोल रहा है हर खबर सच के संग

भारतीय शटलर (Shuttler) लक्ष्य सेन (Lakshya Sen) ने कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games) में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेंस सिंगल्स के फाइनल में मलेशिया के एनजी टी योंग को हराकर गोल्ड मेडल (Gold Medal) जीत लिया। यह पहला मौका है जब लक्ष्य सेन कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा ले रहे हैं और पहली ही बार उनका प्रदर्शन कमाल रहा.

लक्ष्य ने 19-21, 21-19 से और 21-16 के अंतर से मलेशिया के एनजी टी योंग को शिकस्त दी।