अहिल्याबाई होल्कर की 300वी जयंती के निमित्त जिला देहरादून ग्रामीण की कार्ययोजना बैठक विकासनगर में जिला अध्यक्ष मीता सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कार्यक्रम जिला संयोजक अमित डबराल जी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में उनकी प्रतिमा स्थापित करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होल्कर काशी विश्वनाथ से लेकर के सोमनाथ तक कितने मंदिरों का जीर्णोद्धार द्वारा कराया प्राचीनता और आधुनिकता का जो संगम उनके जीवन में था, आज देश उसे आदर्श मानकर आगे बढ़ रहा है वीरता और मूल्यों की रानी देवी पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होल्कर ने सांस्कृतिक पुनर्जागरण के साथ-साथ गरीब दलित पिछड़े और उपेक्षित वर्गों के कल्याण के लिए जो नीतियां बनाई है वह आदर्श और प्रेरणादाई है।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाएं इस दिशा में निरंतर आगे बढ़ते हुए ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। भारतीय जनता पार्टी 21 से 31 के बीच देश के सभी जिलों में वृद्ध स्तर पर पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती मनाने का निर्णय लिया है। जिले में 21 से 31 मई के बीच कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश सरकार शहरी ग्रामीण स्थानीय निकाय एवं महिला गैर सरकारी संगठनों एवं सामाजिक महिला संगठनों को कार्यक्रम आयोजित करने हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा। कार्यक्रम में सभागार बैठक गोष्ठी शोभायात्रा महिला सशक्तिकरण के लिए दौड़ कॉलेज विश्वविद्यालय कार्यक्रम प्रतियोगिताएं नुक्कड़ नाटक नृत्य नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर सहसंयोजक कृष्णा तोमर, संजय तोमर नगर पालिका अध्यक्ष नीरू देवी, सन्तोष रावत, विनोद कश्यप, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, जिला कार्यकारिणी, मोर्चे के जिला अध्यक्ष आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।