Noida Police ने Shrikant Tyagi को किया गिरफ्तार

Noida की Grand Omaxe Society में अवैध कब्जा और महिला के साथ गाली-गलौच करने वाले नेता श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) को नोएडा पुलिस ने मंगलवार को उसके तीन अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

Noida Police ने श्रीकांत त्यागी की एक और कार भी बरामद की है, जिस पर विधानसभा का स्टीकर लगा हुआ है। इतना ही नहीं, इस गाड़ी पर बीजेपी का झंडा भी लगा है। यह कार याकूबपुर से बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि, श्रीकांत त्यागी इसी कार में बैठकर फरार हुआ था और इस कार को छोड़कर वह आगे निकल गया था। स्थानीय ग्रैंड ओमैक्स सिटी में महिला से बदसलूकी करने वाला, भाजपा के शीर्षस्थ नेताओं का करीबी श्रीकांत त्यागी कई दिन से फरार चल रहा था।

गैंगेस्टर पर 25 हजार का ईनाम

नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी पर गैंगस्टर के तहत 25 हजार का ईनाम भी घोषित कर रखा था। नोएडा पुलिस की 8 टीमें 3 राज्यों में उसकी तलाश भी कर रही थी। प्रशासन ने सोमवार को उसके घर पर अवैध निर्माण को तोड़ भी दिया था। इतना ही नहीं, जीएसटी की टीम ने भंगेल में उसकी दुकानों पर छापेमारी भी की थी।