रोहित नेगी हत्याकांड: देहरादून पुलिस और मुख्य अभियुक्तों के बीच मुठभेड़, दोनों घायल, बॉर्डर सील

रोहित नेगी हत्याकांड: देहरादून पुलिस और मुख्य अभियुक्तों के बीच मुठभेड़, दोनों घायल, बॉर्डर सील

देहरादून/मुजफ्फरनगर।
प्रेमनगर थानाक्षेत्र में हुए चर्चित रोहित नेगी हत्याकांड के मुख्य आरोपियों के साथ देहरादून पुलिस की शुक्रवार सुबह मुजफ्फरनगर मंगलौर बॉर्डर पर बरला पुरकाजी (उत्तर प्रदेश) क्षेत्र में भीषण मुठभेड़ हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुख्य अभियुक्त अजहर त्यागी व उसके एक साथी को पकड़ने की कोशिश के दौरान दोनों ने भागने की कोशिश की, जिस पर जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी

इस मुठभेड़ में

एक आरोपी के दोनों पैरों और एक हाथ में गोली लगी है।

जबकि दूसरे अभियुक्त के दोनों पैरों में गोली लगी है।
दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया जा रहा है।


सूत्रों की मानें तो मुख्य अभियुक्त अजहर त्यागी एक समुदाय विशेष से संबंध रखता है, जिसको देखते हुए बॉर्डर क्षेत्र को अलर्ट मोड पर रखा गया है
पुलिस और खुफिया एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि
👉 रोहित नेगी हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए कई दिनों से अभियुक्तों की तलाश जारी थी।
👉 तकनीकी सर्विलांस और जमीनी इनपुट के आधार पर पुलिस ने यह लोकेशन ट्रेस की थी।
👉 मुठभेड़ के बाद मौके से हथियार भी बरामद किए गए हैं।

बॉर्डर क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा सख्त कर दी गई है।

यह मुठभेड़ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश पुलिस के समन्वय से हुई बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पर विस्तृत जानकारी देने की तैयारी में है