विकासनगर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के दबाव के आरोपी को किया गिरफ्तार

विकासनगर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के दबाव के आरोपी को किया गिरफ्तार

विकासनगर, 13 अगस्त 2025 — शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के दबाव बनाने के मामले में पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

थाना विकासनगर में एक युवती ने तहरीर देकर बताया कि उसकी जान-पहचान करीब आठ वर्ष पहले ग्राम ढकरानी निवासी जुनैद से हुई थी। आरोप है कि पिछले छह वर्षों से जुनैद ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के अनुसार, गर्भवती होने के बाद उसने 1 अगस्त 2025 को ढकरानी स्थित डिवाइन अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया, जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव डाला। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना विकासनगर में मुकदमा संख्या 235/2025 धारा 69 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

एसएसपी देहरादून ने तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के आदेश देते हुए एक विशेष टीम का गठन किया। मुखबिर की सूचना पर 12 अगस्त 2025 को पुलिस ने चौकी बाजार, विकासनगर के पास से आरोपी जुनैद पुत्र शहीद (उम्र 26 वर्ष), निवासी ढकरानी को दबोच लिया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

म०उ०नि० दीपा शाह

हे०का० सुभाष

हे०का० प्रदीप