पूर्व कैबिनेट मंत्री नव प्रभात ने दी श्रद्धांजलि, कहा – राजीव गांधी ने देश को दिया डिजिटल युग
विकासनगर। शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विकासनगर ने भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर तिलक भवन में विचार गोष्ठी आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री नव प्रभात ने कहा कि देश को डिजिटल क्रांति और पंचायती राज की नई ताकत राजीव गांधी जी ने ही दी। उनके प्रयासों से युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार मिला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रहते हुए राजीव गांधी ने कभी भी देश की सुरक्षा से समझौता नहीं किया और आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष करते हुए शहीद हुए।

नव प्रभात ने कहा कि राजीव गांधी का जीवन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण को भी नई दिशा दी और यदि वे जीवित होते तो आज भारत और ऊँचाइयों को छू रहा होता।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर ने की और संचालन प्रदेश सचिव विकास शर्मा ने किया। गोष्ठी को विकास शर्मा, पीसीसी मेंबर संजय जैन, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष विपुल जैन, नगर पालिका अध्यक्ष धीरज नौटियाल, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव बिना चौहान सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।
इस अवसर पर कांग्रेसजनों की बड़ी संख्या मौजूद रही जिनमें केवल राम आजाद, संदीप भटनागर, मम्मी देवी, पूर्व सभासद सुबोध वर्मा, क्षितिज वर्मा, टीकम सिंह, डीके बनर्जी, कौशल किशोर गौतम, अशोक झगड़ा, अभिषेक बाबा, साजिद, ईलम चंद मुल्तानी, धीरेंद्र थंड़ियल, अब्बास, मस्तराम आदि शामिल रहे।