हिमालय क्रांति पार्टी का उत्तराखंड क्रांति दल में विलय, सैकड़ों कार्यकर्ता बने सदस्य

हिमालय क्रांति पार्टी का उत्तराखंड क्रांति दल में विलय, सैकड़ों कार्यकर्ता बने सदस्य

रामनगर (नैनीताल),, (उत्तराखंड बोल रहा है )25 अगस्त। उत्तराखंड की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक क्षण दर्ज हुआ, जब रामनगर में आयोजित उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) की महत्वपूर्ण बैठक के दौरान हिमालय क्रांति पार्टी ने औपचारिक रूप से उत्तराखंड क्रांति दल में विलय की घोषणा की। इस मौके पर हिमालय क्रांति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अपने सैकड़ों साथियों सहित UKD की सदस्यता ग्रहण करते हुए दल का हिस्सा बने।

कार्यक्रम के दौरान दल के केंद्रीय संरक्षक एवं वरिष्ठ नेता श्री सुरेंद्र कुकरेती ने पुष्पमाल्य अर्पित कर सभी नए साथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह विलय संगठन की शक्ति को कई गुना बढ़ाने वाला है और राज्यहित में चल रहे जनआंदोलन को और प्रखर बनाएगा।

श्री कुकरेती ने स्पष्ट कहा कि “उत्तराखंड की जनता अब यह भलीभांति देख चुकी है कि राज्य की अस्मिता, स्वाभिमान और भविष्य की रक्षा केवल वही कर सकता है, जिसने इस राज्य की नींव रखी थी – अर्थात् उत्तराखंड क्रांति दल।”

उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि हिमालय क्रांति पार्टी का यह सम्मिलन न केवल दल के लिए शुभ संकेत है, बल्कि आने वाले समय में कई अन्य संगठन भी राज्यहित में उत्तराखंड क्रांति दल का हिस्सा बनेंगे।

मुख्य बिंदु:

रामनगर में हुई ऐतिहासिक घोषणा

हिमालय क्रांति पार्टी का UKD में विलय

सैकड़ों कार्यकर्ता बने UKD के सदस्य

सुरेंद्र कुकरेती ने कहा – एकता ही उत्तराखंड के पुनर्निर्माण का मार्ग