कानपुर में बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी मौलाना गिरफ्तार

कानपुर के ग्वालटोली क्षेत्र में पुलिस ने आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने वाले मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मौलाना शहर छोड़कर भागने की फिराक में था, इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। ग्वालटोली पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी मौलाना मुख्तार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बता दें कि आरोपी ने बीते 10 अगस्त को आठ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म किया था, जिसके बाद इलाकाई लोगों द्वारा आरोपी को पकड़ा गया था। हालांकि, आरोपी मौका पाकर भाग गया था।