देहरादून, 30 जुलाई 2025: राजधानी देहरादून में फर्जी रजिस्ट्री मामले में फरार चल रही 10 हजार रुपये की इनामी अभियुक्ता पूनम चौधरी को देहरादून पुलिस ने हरियाणा के यमुनानगर से गिरफ्तार कर लिया है। पूनम पर फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से एक व्यक्ति की जमीन को हड़पने का आरोप है।
कोतवाली नगर थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 413/23 के अनुसार, सहायक महानिरीक्षक निबंधन श्री संदीप श्रीवास्तव द्वारा दर्ज कराए गए प्रकरण में कौलागढ़ रोड स्थित प्यारेलाल कॉल की भूमि के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उन्हें रजिस्ट्रार कार्यालय में चस्पा किया गया था। जांच के दौरान सामने आया कि अभियुक्त स्वर्ण सिंह और अमित यादव ने मिलकर यह जमीन पहले स्वर्ण सिंह के नाम रजिस्ट्री करवाई, फिर उसे उपहार पत्र (गिफ्ट डीड) के जरिए अमित यादव के नाम कर दिया गया। इसके बाद अमित यादव ने वही जमीन पूनम चौधरी के नाम गिफ्ट डीड कर दी।
इन दस्तावेजों के आधार पर एडवोकेट कमल विरमानी की मदद से जमीन पर कब्जा लेने हेतु सिविल कोर्ट में वाद भी दायर किया गया था। पुलिस ने पूर्व में इस मामले में तीन अभियुक्तों – स्वर्ण सिंह, अमित यादव और एडवोकेट कमल विरमानी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। लेकिन पूनम चौधरी मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रही थी।
एसएसपी देहरादून द्वारा अभियुक्ता पर ₹10,000 का इनाम घोषित किया गया था। एसओजी टीम ने तकनीकी निगरानी व सुरागरसी के आधार पर पूनम चौधरी को हरियाणा के यमुनानगर स्थित सेक्टर-17, हुड्डा हाउसिंग बोर्ड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्ता को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण:
नाम: पूनम चौधरी
पति का नाम: कंवरपाल चौधरी
स्थायी पता: सुजातपुर, नकुड़, जनपद सहारनपुर
वर्तमान पता: सेक्टर-17, हुड्डा, जगाधरी, यमुनानगर (हरियाणा)
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:
उप निरीक्षक संदीप कुमार
कांस्टेबल ललित कुमार
कांस्टेबल पंकज
कांस्टेबल अमित कुमार
महिला कांस्टेबल
