पुरोला पुलिस, SOG व राजस्व की टीम ने 160 नाली भू-भाग पर अवैध अफीम की खेती को किया नष्ट

अफीम की खेती करने वाले 4 लोगों पर एफआईआर दर्ज

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के अन्तर्गत पुलिस, एसओजी व राजस्व की टीम डामटा व बर्नीगाड क्षेत्र मे छापेमारी कर राजस्व क्षेत्र के ग्राम भौंती के आस-पास करीब 120 नाली भू-भाग तथा ग्राम सिगुंणी स्थित चीणाखेत तोक में करीब 40 नाली भू-भाग कुल 160 नाली(3.2 हेक्टेयर) पर अवैध अफीम/पोस्त की खेती का विनष्टीकरण किया गया।

ग्राम सिंगुणी स्थित चीणाखेत तोक में करीब 40 नाली कृषि भूमि पर बिना लाईसेंस के अवैध अफीम पोस्त की खेती करने वाले 4 भू-स्वामियों अमर सिंह, राजेन्द्र सिंह, रणवीर सिंह व मैंदर सिंह के विरुद्ध थाना पुरोला पर धारा-8/18 NDPS Act मे अभियोग पंजीकृत किया गया।