सहसपुर: भाजपा नेता रोहित नेगी की गोली मारकर हत्या, हर आंख हुई नम

सहसपुर: भाजपा नेता रोहित नेगी की गोली मारकर हत्या, हर आंख हुई नम —

नवीन ठाकुर बोले, ‘पाताल से भी ढूंढ निकालेगी पुलिस हत्यारों को’

देहरादून/सहसपुर:
उत्तराखंड
की सियासत को झकझोर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित नेगी की बीती रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मंगलवार को गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शव को देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, और वहां मौजूद हर आंख नम हो गई।

सूत्रों के अनुसार, हत्या मुजफ्फरनगर निवासी अजहर त्यागी द्वारा की गई, जो वर्तमान में फरार बताया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सघन छानबीन शुरू कर दी है और प्रदेश स्तर पर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर ने घटना पर गहरा शोक जताते हुए सख्त शब्दों में कहा:

“रोहित नेगी जैसे जुझारू और कर्मठ युवा नेता की हत्या एक बहुत बड़ी क्षति है। पार्टी और समाज इस दुःख में उनके परिवार के साथ खड़ा है। पुलिस हत्यारों को पाताल से भी ढूंढ कर लाएगी। किसी भी हाल में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।”

रोहित नेगी को भाजपा के एक तेजतर्रार, जमीनी और लोकप्रिय युवा नेता के रूप में जाना जाता था। उनके निधन से क्षेत्रीय राजनीति में एक गहरी रिक्तता उत्पन्न हो गई है।

स्थानीय लोग भी इस जघन्य हत्याकांड से स्तब्ध हैं और जल्द से जल्द न्याय की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर #JusticeForRohitNegi ट्रेंड करने लगा है।