आर्य समाज विकासनगर के वार्षिक चुनाव संपन्न हुए। नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
प्रधान नरेंद्र वर्मा, उप प्रधान सोनिका वालिया, नंदिनी गुप्ता को चुना गया। मंत्री का कार्यभार दीपक बंसल संभालेंगे, उप मंत्री रमण डंग, कौमुदी वर्मा बने। कोषाध्यक्ष विवेक कुमार नियुक्त हुए। सह कोषाध्यक्ष सावित्री राणा, आर्यवीर दल अधिष्ठाता विजेंद्र सैनी और सह अधिष्ठाता सत्येंद्र सैनी बने। संचालन सोनिका वालिया ने किया । वार्षिक चुनाव आर्य समाज के वरिष्ठ सदस्यों एवं संरक्षको के निर्देशन में हुआ। जिनमें रामपाल रोहिल्ला, हरि किशोर महेंद्र, दयानंद तिवारी, डॉ अनिल वर्मा, डॉ प्रवेश गुप्ता, डॉ. नरदेव शर्मा, ईश्वरी मेहंदीरता, अलका वर्मा, विनीत रानी, विजय वर्मा, मोनू वर्मा, विमल महेंद्र मौजूद रहे।
————-