विकासनगर में 3.7 किमी सड़क निर्माण को मंजूरी, मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी का अभिनंदन
(उत्तराखंड बोल रहा है)
विकासनगर (देहरादून)। जन संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने विकासनगर क्षेत्र के नवाबगढ़ में पुल नंबर-1 से खादर तक 3.7 किलोमीटर सड़क के सुधारीकरण एवं पुनर्निर्माण को स्वीकृति मिलने पर मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
मोर्चा अध्यक्ष नेगी ने जानकारी दी कि उक्त सड़क निर्माण कार्य के लिए सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में 3.12 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने इसे मोर्चा कार्यकर्ताओं के सवा साल तक चले सतत संघर्ष और जनदबाव का परिणाम बताया।

नेगी ने कहा कि वर्ष 2024 के अंत तक नंबर-1 पुल से खादर की ओर जाने वाली सड़क भारी वाहनों के आवागमन के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। सड़क पर दो से ढाई फीट तक गहरे गड्ढे बन गए थे, जिससे आमजन को पैदल चलने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर मोर्चा द्वारा आंदोलन किया गया और मुख्यमंत्री से चार से पांच बार मुलाकात कर पत्रावली शीघ्र प्रस्तुत करने तथा धन स्वीकृत करने के आदेश जारी करवाए गए। लगातार प्रयासों के बाद शासन स्तर से सड़क के पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण को हरी झंडी मिल सकी।
नेगी ने कहा कि जौनसारी बस्ती के लोगों द्वारा लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी, लेकिन उनकी समस्याओं पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया। मोर्चा ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया और अंततः क्षेत्रवासियों को राहत दिलाने में सफलता प्राप्त की।

इस अवसर पर विजयराम शर्मा, दिलबाग सिंह, हाजी असद, मनोज राय, अकरम सलमानी, महेंद्र भंडारी, अतुल हांडा, विनय गुप्ता, नरेंद्र तोमर, भीम सिंह बिष्ट, प्रमोद शर्मा, भजन सिंह नेगी, गोविंद सिंह नेगी, श्रवण गर्ग, सुशील भारद्वाज, नरेश ठाकुर, दिनेश राणा, सुरजीत सिंह, अंकुर चौरसिया, क्रिस्टीना, परवीन, सलीम मिर्जा, दिनेश गुप्ता, विजय गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि सड़क निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होकर तय समयसीमा में पूर्ण होगा, जिससे आवागमन सुगम होने के साथ-साथ स्थानीय व्यापार और ग्रामीणों को भी राहत
