भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल: सहदेव पुंडीर

सदस्यता अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया

उत्तराखंड बोल रहा है
सहसपुर। गुरुवार को देहरादून ग्रामीण जिले की सहसपुर विधानसभा के बूथ संख्या-169 पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठन पर्व सदस्यता अभियान-2024 के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विशेष रूप से प्रतिभाग किया। बैठक में विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, जिलाध्यक्ष मीता सिंह, मंडल अध्यक्ष सुरेश उनियाल सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

बैठक का उद्देश्य पार्टी के सदस्यता अभियान को गति देना था, जिसमें पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर बल दे रहे हैं। विधायक ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे टोल-फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल देकर अथवा नमो ऐप के माध्यम से भाजपा के सदस्य बनें।

उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है, और इसके सदस्य बनकर देश के विकास और प्रगति में योगदान दें। बैठक में संगठन की मजबूती के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए और सदस्यता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।