विकासनगर। भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पहाड़ी गली चौक पर नेशनल हेराल्ड घोटाले में लिप्त कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। भाजयुमो जिला अध्यक्ष संजय तोमर ने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन कांग्रेस की भ्रष्ट और देश विरोधी नीतियों के खिलाफ है, जो कि पूरे देश में आम जनता के साथ धोखे देना है, मात्र 50 लाख रुपए में 2000 करोड़ रुपए की संपत्ति अधिग्रहण करना कांग्रेस का भ्रष्टाचार मॉडल दर्शाता है. यह घोटाला कांग्रेस की राज्य सरकारों द्वारा दिए गए विज्ञापन धन से चलाया जा रहा था और सोनिया और राहुल गांधी मुख्य आरोपी है बल्कि ये 1950 के दशक से चली आ रही एक पीढ़ीगत धोखाधड़ी है कांग्रेस के भ्रष्टाचार और राष्ट्रीय विश्वासघात की अनकही कहानी है. ये स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत का अपमान है, पत्रकारों के साथ विश्वासघात है और पूरे राष्ट्र के साथ धोखाधड़ी है. नेशनल हेराल्ड बस गांधी परिवार का एक निजी लाभ के लिए जनता का पैसा हड़पने का औजार था.युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नारेबाज़ी करते हुए साफ़ संदेश दिया कि देश को लूटने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री भाजपा विनोद कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा दिव्या राणा,मंडल अध्यक्ष शुभम गर्ग,हनी सप्पल,विनायक नौटियाल, नरेश कुमार, सारांश डोगरा,सुमित टोंक,नीरज चौहान,आकाश कुमार,सारांश डोगरा,राहुल भारती, सुधांशु तोमर,केशर चौहान,नीरज नौटियाल,कार्तिक राणा,सुरेश आदि लोग उपस्थित रहे।
भाजपा युवा मोर्चा ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी का फूंका पुतला
