विश्व में हर तरफ बज रहा भाजपा का डंका: नीरू देवी

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्राम पंचायत प्रतीतपुर में घर घर जाकर लाभा​​र्थियों से जन संपर्क किया। उन्हाेंने लाभा​र्थियाें को प्रपत्र और स्टीकर भी ​वितरित किए। केंद्र सरकार की योजनाओं और उपल​​​ब्धियों के बारे में बताया। आने वाले लोक सभा चुनाव में भाजपा के समर्थन में मतदान करने की अपील ली। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अति​​थि प्रदेश अध्यक्ष नीरू देवी शामिल हुई।

लोगों को केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का चहुमुखी विकास हुआ है। प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर जाकर भाजपा सरकार की नीति और उपल​​​ब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कहा कि भाजपा राज में देश की सीमाएं सुर​​क्षित हुई हैं। विश्व में हर तरफ भारत का डंका बज रहा है। इस मौके पर ऋ​षिपाल, शशी धीमान, कदम सैनी, यशपाल सैनी, धीरज सैनी, सुंदर सैनी, सोमप्रकाश सैनी, सरदार सिंह आदि मौजूद रहे।