कांग्रेस की प्रतिबद्धता राष्ट्र के विकास के प्रति: नवप्रभात

कई युवाओं में थामा कांग्रेस का हाथ

नगर क्षेत्र के कई युवाओं ने अंकित सोनकर के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात के आवास पंहुच कर कांग्रेस में शामिल होने की अपनी इच्छा व्यक्त की। पूर्व मंत्री नवप्रभात ने युवाओं के इस निर्णय पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनको कांग्रेस का पटका पहना कर उनका कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।
अंकित सोनकर के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल होने वाले युवाओं में प्रमुख रूप से अंश पुहाल, सौरभ सोनकर, सन्नी कुमार, जॉय विल्कन्स, ऋतिक सोनकर, आयुष, जेनिस, एलेन फरनाडीज़, रोहन, चार्ली, रॉयस चार्ली, सोनू, सुरेश कुमार, अखिल आदि शामिल रहे।
इस अवसर पर नवप्रभात ने कहा कि देश में युवा पीढ़ी का झुकाव कांग्रेस की तरफ बढ़ रहा है, क्योंकि कांग्रेस की प्रतिबद्धता राष्ट्र के विकास के प्रति है, युवाओं के रोजगार के प्रति है, सामाजिक समरसता के प्रति है। जैसे युवा की आँखों में आगे बढ़ने के सपने होते हैं, कांग्रेस की आँखों में देश को आगे बढ़ाने का सपना रहता है। संचालन सेवादल के प्रदेश प्रवक्ता भास्कर चुग ने किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष धीरज बॉबी नौटियाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार बलजीत सिंह, प्रदेश सचिव वीरेंद्र सिंह, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष अनुपम कपिल, आकाशदीप गुप्ता, मंजीत चावला, आशीष पुंडीर, सदाकत अली जैदी, साजिद अली, संदीप भटनागर आदि मौजूद रहे।