शहर कांग्रेस कमेटी हरबर्टपुर द्वारा विवेक विहार हरबर्टपुर, एनफील्ड ग्रांट दिनकर विहार, जीवनगढ़ लाइन स्थित भूखंडों पर लगी विक्रय पर लगी रोक हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरबर्टपुर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशीष पुंडीर के नेतृत्व में तहसील में प्रदर्शन कर ज्ञापन उप जिलाधिकारी विनोद कुमार को सौंपा। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव विकास शर्मा ने कहा लोगों ने 30- 40 वर्ष पूर्व भूमि खरीद की है। लोगों के दाखिल खारिज भी हो चुके हैं। सरकार द्वारा उन खसरा नंबरों पर विक्रय के लिए रोक लगा दी गई है। सरकार में खसरा नंबरों से शीघ्र भूमि का क्रय विक्रय कर सकें। उन्होंने कहा कि जनता ने अपनी खून पसीने की कमाई से भूमि खरीदी है

जिसमें लगभग चार-पांच विस्वा के प्लॉट लोगों ने खरीदे हुए हैं। उन्होंने सरकार से मांग की शीघ्र लोगों के बचे हुए दाखिल खारिज करके उन्हें मालिकाना हक प्रदान किया जाए। पीसीसी मेंबर संजय जैन ने कहा सरकार की दो तरफ की नीति नहीं चलेगी। एक तरफ जहां सरकार लोगों को मकान देने का काम कर रही है, वहीं दूसरी ओर इस अंधे कानून से लोगों में दहशत का माहौल है। सरकार को शीघ्र ध्यान देना चाहिए और उन्हें उनके नाम के दस्तावेज प्रदान करनी चाहिए। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, जितेंद्र रावत, पूर्व अध्यक्ष बीना शर्मा महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव बीना चौहान, सभासद पम्मी देवी ईलम चंद मुल्तानी, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक चौहान, जिला महामंत्री राजीव शर्मा, डॉक्टर सुभाष चंदेल, भरत नेगी , राकेश राठौर, शहर कांग्रेस विकास नगर के अध्यक्ष कितेश जायसवाल,अनस मुनीर, समून अहमद आदि शामिल थे।